Exodus 38:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
angan ke dar ke parde par bel bootte ka kam kiya hua tha, aur vah neele, baainjanee aur lal rang ke kapade ka aur sooksham battee hui sanee ke kapade ke bane the aur usakee lambai bees hath kee thee, aur usakee unchai angan kee kanat kee chaudai ke saman panch hath kee banee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आँगन के प्रवेश द्वार की कनात सन के उत्तम रेशों और नीले, लाल तथा बैंगनी कपड़े की बनी थी। इस पर कढ़ाई कढ़ी हुई थी। कनात दस गज लम्बी और ढाई गज ऊँची थी। ये उसी ऊँचाई की थी जिस ऊँचाई की आँगन की चारों ओर की कनातें थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आंगन के द्वार का परदा बेल-बूटों से कढ़ा हुआ, नीले, बैंजनी और लोहित रंग का, पतले बुने हुए सूती वस्त्र का था। आंगन के अन्य परदों के बराबर उसकी लम्बाई नौ मीटर, उसकी ऊंचाई, अर्थात् उसकी चौड़ाई दो मीटर पचीस सेंटीमीटर थी।
Hindi Bible HHBD
आंगन के द्वार के पर्दे पर बेल बूटे का काम किया हुआ था, और वह नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का; और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े के बने थे; और उसकी लम्बाई बीस हाथ की थी, और उसकी ऊंचाई आंगन की कनात की चौड़ाई के सामान पांच हाथ की बनी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
आँगन के द्वार के परदे पर बेल बूटे का काम किया हुआ था, और वह नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े के बने थे; और उसकी लम्बाई बीस हाथ की थी, और उसकी ऊँचाई आँगन की कनात की चौड़ाई के समान पाँच हाथ की बनी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आंगन के प्रवेश द्वार के पर्दे सन के उत्तम रेशों के नीले, बैंगनी तथा लाल कपड़े के बने थे. इस पर कढ़ाई कढ़ी हुई थी. इसकी लंबाई नौ मीटर तथा ऊंचाई सवा दो मीटर थी, जो आंगन के दूसरे पर्दे के बराबर थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
आँगन के द्वार के पर्दे पर बेलबूटे का काम किया हुआ था, और वह नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का; और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े के बने थे; और उसकी लम्बाई बीस हाथ की थी, और उसकी ऊँचाई आँगन की कनात की चौड़ाई के समान पाँच हाथ की बनी।