Exodus 38:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usake sang dan ke gotravale, aheesamak ke putra, oholeeab tha, jo khodane aur kaddhnevala aur neele, baainjanee aur lal rang ke aur sooksham sanee ke kapade men karachob karanevala nipun kareegar tha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दान के परिवार समूह से अहीसामाक के पुत्र ओहोलीआब ने भी उसे सहायता दी। ओहोलीआब एक निपुण कारीगर और शिल्पकार था। वह सन के उत्तम रेशों और नीले, बैंगनी और लाल कपड़े बुनने में निपुण था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके साथ दान-कुल के अहीसामख का पुत्र ओहोलीआब था। वह कुशल कारीगर, अभिकल्पी, पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्रों पर, बेल-बूटे काढ़ने वाला था।
Hindi Bible HHBD
और उसके संग दान के गोत्रावाले, अहीसामाक के पुत्रा, ओहोलीआब था, जो खोदने और काढ़नेवाला और नीले, बैंजनी और लाल रंग के और सूक्ष्म सनी के कपड़े में कारचोब करनेवाला निपुण कारीगर था।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसके संग दान के गोत्रवाले, अहीसामाक का पुत्र, ओहोलीआब था, जो नक्काशी करने और काढ़नेवाला और नीले, बैंजनी और लाल रंग के और सूक्ष्म सनी के कपड़े में कढ़ाई करनेवाला निपुण कारीगर था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके साथ दान गोत्र के अहीसामक के पुत्र ओहोलियाब थे, जो नक्काशी और शिल्पकार तथा कढ़ाई करने तथा सूक्ष्म बंटी हुई सन और नीले, बैंगनी तथा लाल वस्त्रों के बनाने में निपुण थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसके संग दान के गोत्रवाले, अहीसामाक का पुत्र, ओहोलीआब था, जो नक्काशी करने और काढ़नेवाला और नीले, बैंगनी और लाल रंग के और सूक्ष्म सनी के कपड़े में कढ़ाई करनेवाला निपुण कारीगर था।