Exodus 38:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
paavitrasthan ke sare kam men jo bhentt ka sona laga vah unatees kikkar, aur paavitrasthan ke shokel ke hisab se sat sau teen shokel tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दो टन से अधिक सोना पवित्र तम्बू के लिये यहोवा को भेंट किया गया था। (यह मन्दिर के प्रामाणिक बाटों से तोला गया था।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो सोना पवित्र-स्‍थान के निर्माण कार्य में, उसके समस्‍त कार्य में प्रयुक्‍त हुआ, जो भेंट के रूप में दिया गया, वह पवित्र-स्‍थान की तौल के अनुसार लगभग एक हजार दो किलो था।
Hindi Bible HHBD
पवित्रास्थान के सारे काम में जो भेंट का सोना लगा वह उनतीस किक्कार, और पवित्रास्थान के शेकेल के हिसाब से सात सौ तीन शेकेल था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पवित्रस्थान के सारे काम में जो भेंट का सोना लगा वह पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से उनतीस किक्‍कार और सात सौ तीस शेकेल था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पवित्र स्थान को बनाने में जितना सोना भेंट चढ़ा था, वह सोना पवित्र स्थान की तौल के अनुसार कुल एक हजार दो किलो था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पवित्रस्थान के सारे काम में जो भेंट का सोना लगा वह पवित्रस्थान के शेकेल के हिसाब से उनतीस किक्कार, और सात सौ तीस शेकेल था।