Exodus 38:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne dndon ko vedee kee alangon ke kadon men vedee ke uttane ke liye dal diya. vedee ko us ne takhton se khokhlee banaya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने बल्लियाँ को कड़ों में डाला। बल्लियाँ वेदी की बगल में थीं। वे वेदी को ले जाने के काम आती थीं। उसने वेदी को बनाने के लिये बबूल के तख़्तों का उपयोग किया। वेदी भीतर खाली थी, एक खाली सन्दूक की तरह।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने वेदी के बाजुओं में डण्डों को कड़ों में इस प्रकार डाला कि उनके सहारे वेदी उठाई जाए। उसने तख्ते जोड़कर वेदी को खोखला बनाया।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने डण्डों को वेदी की अलंगों के कड़ों में वेदी के उठाने के लिये डाल दिया। वेदी को उस ने तख्तों से खोखली बनाया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने डण्डों को वेदी के किनारों के कड़ों में वेदी के उठाने के लिये डाल दिया। वेदी को उसने तख़्तों से खोखली बनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने उन डंडों को उन कड़ों में डाल दिया ताकि वेदी को उठाया जा सके. वेदी भीतर से खोखली थी और तख्ते जोड़कर बनाई गई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने डंडों को वेदी की ओर के कड़ों में वेदी के उठाने के लिये डाल दिया। वेदी को उसने तख्तों से खोखली बनाया।