Exodus 39:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ye maanai israael ke putraen ke nam kee ginatee ke anusar barah the barahon gotraen men se aek aek ka nam jaaisa chhapa khoda jata haai vaaisa hee khoda gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इन बारह रत्नों पर इस्राएल के पुत्रों के नाम उसी प्रकार लिखे गये थे जिस प्रराक एक कारीगर मुहर पर खोदता है। हर एक रत्न पर इस्राएल के बारह पुत्रों में से एक—एक का नाम था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल के पुत्रों के नामानुसार, नामों सहित बारह मणियाँ थीं। वे बारह कुलों के लिए थीं। वे मुद्राओं के सदृश थीं। प्रत्येक पर एक कुल का नाम खुदा था।
Hindi Bible HHBD
और ये मणि इस्त्राएल के पुत्रों के नाम की गिनती के अनुसार बारह थे; बारहों गोत्रों में से एक एक का नाम जैसा छापा खोदा जाता है वैसा ही खोदा गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और ये मणि इस्राएल के पुत्रों के नामों की गिनती के अनुसार बारह थे; बारहों गोत्रों में से एक एक का नाम जैसा छापा खोदा जाता है वैसा ही खोदा गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये इस्राएल के बारह पुत्रों के अनुसार बारह मणियां थी. हर मणि पर बारह गोत्रों में से एक नाम लिखे गये, जिस तरह एक कारीगर मुहर पर खोदता है. एक मणि पर इस्राएल के बारह गोत्रों में से एक का नाम था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और ये मणि इस्राएल के पुत्रों के नामों की गिनती के अनुसार बारह थे; बारहों गोत्रों में से एक-एक का नाम जैसा छापा खोदा जाता है वैसा ही खोदा गया।