Exodus 39:29 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur sooksham battee hui sanee ke kapade kee aur neele, baainjanee aur lal rang kee karachobee kam kee hui pagadee in sabhon ko jis tarah yahova ne moosa ko agyaa dee thee vaaisa hee banaya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब उन्होंने पटुके को सन के उत्तम रेशों, नीले, बैंगनी और लाल कपड़े से बनाया। कपड़े में काढ़ने काढ़े गये। ये चीज़ें वैसी ही बनाई गईं जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी तथा लोहित रंग के वस्‍त्र का कमरबन्‍द, जिस पर सूई से कसीदा काढ़ा गया था, जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
Hindi Bible HHBD
और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की और नीले, बैंजनी और लाल रंग की कारचोबी काम की हुई पगड़ी; इन सभों को जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी वैसा ही बनाया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की और नीले, बैंजनी और लाल रंग की कढ़ाई का काम की हुई पगड़ी; इन सभों को जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी वैसा ही बनाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने नीले, बैंगनी तथा लाल रंग के मलमल से पगड़ी बनाई, जैसा याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की और नीले, बैंगनी और लाल रंग की कढ़ाई का काम की हुई पगड़ी; इन सभी को जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी वैसा ही बनाया।