Exodus 39:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usake kasane ke liye jo kaddha hua pattuka us par bana, vah usake sath bina jod ka, aur usee kee banavatt ke anusar, arthata sone aur neele, baainjanee aur lal rang ke kapade ka, aur sooksham battee hui sanee ke kapade ka bana jis prakar yahova ne moosa ko agyaa dee thee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पटुका उसी प्रकार बनाया गया था। यह एपोद से एक ही इकाई के रूप में जोड़ दिया गया। यह सोने के तार, सन के उत्तम रेशों, नीला, लाल और बैंगनी कपड़े से वैसा ही बना जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसे बांधनेवाले पट्टे की, जो उस पर निपुणता से बुना हुआ था, कारीगरी और सामग्री एक ही थी। वह भी स्वर्ण-तार तथा पतले सूत से बुने हुए नीले, बैंजनी और लोहित रंग के वस्त्र का था; जैसी प्रभु ने मूसा को आज्ञा दी थी।
Hindi Bible HHBD
और उसके कसने के लिये जो काढ़ा हुआ पटुका उस पर बना, वह उसके साथ बिना जोड़ का, और उसी की बनावट के अनुसार, अर्थात् सोने और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बना; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसे कसने के लिये जो काढ़ा हुआ पटुका उस पर बना, वह उसके साथ बिना जोड़ का, और उसी की बनावट के अनुसार, अर्थात् सोने और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बना; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कमरबंध एफ़ोद के साथ बुना हुआ बनाया, और एक ही प्रकार की सामग्री से बनाया, अर्थात् सुनहरे, नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़ों और बंटी हुई मलमल से बनाया, जैसा ही याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसे कसने के लिये जो काढ़ा हुआ पटुका उस पर बना, वह उसके साथ बिना जोड़ का, और उसी की बनावट के अनुसार, अर्थात् सोने और नीले, बैंगनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बना; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।