Exodus 4:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye too use ye baten sikhana aur maain usake mukh ke sang aur tere mukh ke sang hokar jo kuchh tumhe karana hoga vah tum ko sikhlata jaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह तुम्हारे साथ फ़िरौन के पास जाएगा। मैं तुम्हें बताऊँगा कि तुम्हें क्या कहना है। तब तुम हारून को बताओगे। हारून फ़िरौन से कहने के लिए उचित शब्द चुनेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उससे बात करना। तू अपने शब्द उसके मुंह में डालना। मैं तेरी और उसकी वाणी पर निवास करूंगा। जो कार्य तुम्हें करना है, वह मैं तुम्हें सिखाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये तू उसे ये बातें सिखाना; और मैं उसके मुख के संग और तेरे मुख के संग होकर जो कुछ तुम्हे करना होगा वह तुम को सिखलाता जाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये तू उसे ये बातें सिखाना; और मैं उसके मुख के संग और तेरे मुख के संग होकर जो कुछ तुम्हें करना होगा वह तुम को सिखलाता जाऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उसे यह सब बताना और उसके मुंह में बातें डालना इसके अलावा मैं—हां मैं, तुम दोनों की बोलने में सहायता करूंगा, मैं तुम दोनों को सही मार्ग पर चलना सिखाऊंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए तू उसे ये बातें सिखाना; और मैं उसके मुख के संग और तेरे मुख के संग होकर जो कुछ तुम्हें करना होगा वह तुम को सिखाता जाऊँगा।