Exodus 4:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain jo tujh se kah chuka hoo, ki mere putra ko jane de ki vah meree seva kare aur too ne ab tak use jane naheen diya, is karan maain ab tere putra varan tere jette ko ghaat karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा कहता है, ‘इस्राएल मेरा पहलौठा पुत्र है और मैं तुम से कहता हूँ कि मेरे पुत्र को जाने दो तथा मेरी उपासना करने दो। यदि तुम इस्राएल को जाने से मना करते हो तो मैं तुम्हारे पहलौठे पुत्र को मार डालूँगा।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और मैं तुझसे कहता हूं, ‘मेरे पुत्र को जाने दे कि वह मेरी सेवा करे।’ यदि तू उसे नहीं जाने देगा, तो देख, मैं तेरे ज्येष्ठ पुत्र का वध करूंगा।” ’
Hindi Bible HHBD
और मैं जो तुझ से कह चुका हूं, कि मेरे पुत्रा को जाने दे कि वह मेरी सेवा करे; और तू ने अब तक उसे जाने नहीं दिया, इस कारण मैं अब तेरे पुत्रा वरन तेरे जेठे को घात करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं जो तुझ से कह चुका हूँ कि मेरे पुत्र को जाने दे कि वह मेरी सेवा करे; और तू ने अब तक उसे जाने नहीं दिया, इस कारण मैं अब तेरे पुत्र वरन् तेरे जेठे को घात करूँगा’।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह मेरा आदेश है कि मेरे पुत्र को जाने दो, कि वह मेरी आराधना कर सके; परंतु तुम उन्हें जाने नहीं दे रहे हो. इस कारण मैं तुम्हारे बड़े बेटे को मार दूंगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं जो तुझ से कह चुका हूँ, कि मेरे पुत्र को जाने दे कि वह मेरी सेवा करे; और तूने अब तक उसे जाने नहीं दिया, इस कारण मैं अब तेरे पुत्र वरन् तेरे पहलौठे को घात करूँगा।’”