Exodus 4:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab sippora ne aek tej chakamak patthr lekar apane bette kee khladee ko katt dala, aur moosa ke pavon par yah kahakar faenk diya, ki nishchay too lohoo bahanevala mera pati haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु सिप्पोरा ने पत्थर का एक तेज़ चाकू लिया और अपने पुत्र का खतना किया। उसने चमड़े को लिया और उसके पैर छुए। तब उसने मूसा से कहा, “तुम मेरे खून बहाने वाले पति हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर सिप्‍पोरा ने एक तेज चकमक पत्‍थर लेकर अपने पुत्र का खतना किया और कटी हुई चमड़ी से मूसा का पैर स्‍पर्श किया। वह बोली, ‘निश्‍चय ही रक्‍त के मेरे दूल्‍हा आप हैं।’
Hindi Bible HHBD
तब सिप्पोरा ने एक तेज चकमक पत्थर लेकर अपने बेटे की खलड़ी को काट डाला, और मूसा के पावों पर यह कहकर फेंक दिया, कि निश्चय तू लोहू बहानेवाला मेरा पति है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सिप्पोरा ने एक तेज चकमक पत्थर लेकर अपने बेटे की खलड़ी को काट डाला, और मूसा के पाँवों पर यह कहकर फेंक दिया, “निश्‍चय तू मेरे लिए लहूवाला मेरा पति है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लेकिन ज़ीप्पोराह ने एक नुकीले पत्थर से अपने पुत्र की खलड़ी को काटकर मोशेह के पैरों पर डाल दिया और कहा, “आप लहू बहानेवाले मेरे दूल्हा हैं!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सिप्पोरा ने एक तेज चकमक पत्थर लेकर अपने बेटे की खलड़ी को काट डाला, और मूसा के पाँवों पर यह कहकर फेंक दिया, “निश्चय तू लहू बहानेवाला मेरा पति है # ।”