Exodus 40:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jaaise too unake pita ka aabhaishok kare vaaise hee unaka bhee abhaishok karana, ki ve mere liye yajak ka kam karen aur unaka abhaishok unakee peeddhee peeddhee ke liye unake sada ke yajakapad ka chinh ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पुत्रों का अभिषेक वैसे ही करो जैसे उनके पिता का अभिषेक किया। तब वे भी मेरी सेवा याजक के रूप में कर सकते हैं। जब तुम अभिषेक करोगे, वे याजक हो जाएंगे। वह परिवार भविष्य में भी सदा के लिये याजक बना रहेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे तू उनके पिता का अभ्यंजन करेगा, वैसे उनका भी अभ्यंजन करना जिससे वे पुरोहित के रूप में मेरी सेवा करें। उनका यह अभ्यंजन पीढ़ी से पीढ़ी तक उन्हें स्थायी पुरोहिताई का पात्र बनाता रहेगा।’
Hindi Bible HHBD
और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना, कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिन्ह ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिह्न ठहरेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उनका भी अभिषेक उसी प्रकार करना, जिस प्रकार उनके पिता का किया था, ताकि वे भी मेरी सेवा कर सकें. उनका यह अभिषेक उनकी पीढ़ी से पीढ़ी तक पुरोहित होकर मेरी सेवा का चिन्ह रहेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिन्ह ठहरेगा।”