Exodus 40:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne sakshaeepatra ko lekar sandook meen rakha, aur sandook men dndon ko lagake usake upar praayaashchaitt ke ddhkane ko dhar diya
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा ने साक्षीपत्र के उन पत्थरों को जिन पर यहोवा के आदेश लिखे थे, सन्दूक में रखा। मूसा ने बल्लियों को सन्दूक के छल्लों में लगाया। तब उसने ढक्कन को सन्दूक के ऊपर रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने साक्षी-पट्टियाँ लेकर मंजूषा में रख दीं। उन्‍होंने मंजूषा में डण्‍डे डाले और मंजूषा के ऊपर दया-आसन रखा।
Hindi Bible HHBD
और उस ने साक्षीपत्रा को लेकर सन्दूक मे रखा, और सन्दूक में डण्डों को लगाके उसके ऊपर प्रायश्चित्त के ढकने को धर दिया;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसने साक्षीपत्र को लेकर सन्दूक में रखा, और सन्दूक में डण्डों को लगाके उसके ऊपर प्रायश्‍चित्त के ढकने को धर दिया;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने साक्षी पट्टियों को संदूक में रखा और संदूक में डंडों को लगाकर उसके ऊपर करुणासन से ढंका.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने साक्षीपत्र को लेकर सन्दूक में रखा, और सन्दूक में डंडों को लगाकर उसके ऊपर प्रायश्चित के ढकने को रख दिया;