Exodus 40:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur badal jo milapavale tamboo par tthar gaya, aur yahova ka tej jo nivasasthan men bhr gaya, is karan moosa us me pravesh n kar saka.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बादल मिलापवाले तम्बू पर उतर आया। और यहोवा के तेज ने पवित्र तम्बू को भर दिया। इसलिए मूसा मिलापवाले तम्बू में नहीं घुस सका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा मिलन-शिविर में प्रवेश नहीं कर सके; क्योंकि उस पर मेघ का वास था, और प्रभु की महिमा निवास-स्थान में भर गई थी।
Hindi Bible HHBD
और बादल जो मिलापवाले तम्बू पर ठहर गया, और यहोवा का तेज जो निवासस्थान में भर गया, इस कारण मूसा उस मे प्रवेश न कर सका।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और बादल मिलापवाले तम्बू पर ठहर गया, और यहोवा का तेज निवास–स्थान में भर गया, इस कारण मूसा उस में प्रवेश न कर सका।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह तंबू में न जा सके, क्योंकि मिलनवाले तंबू के ऊपर बादल था और याहवेह का तेज पवित्र स्थान में भरा हुआ था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और बादल मिलापवाले तम्बू पर ठहर गया, और यहोवा का तेज निवास-स्थान में भर गया, इस कारण मूसा उसमें प्रवेश न कर सका।