Exodus 5:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isake pashchata moosa aur haroon ne jakar firaun se kaha, israael ka parameshvar yahova yon kahata haai, ki meree praja ke logon ko jane de, ki ve jangal men mere liye pavrva karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोगों से बात करने के बाद मूसा और हारून फ़िरौन के पास गए। उन्होंने कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा कहता है, ‘मेरे लोगों को मरुभूमि में जाने दें जिससे वे मेरे लिए उत्सव कर सके।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् मूसा और हारून राजा फरओ के पास गए। उन्होंने उससे कहा, ‘इस्राएलियों का परमेश्वर, प्रभु यों कहता है: “मेरे लोगों को जाने दे कि वे निर्जन प्रदेश में मेरे लिए यात्रा-पर्व मनाएं।” ’
Hindi Bible HHBD
इसके पश्चात् मूसा और हारून ने जाकर फिरौन से कहा, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि वे जंगल में मेरे लिये पर्व्व करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसके पश्चात् मूसा और हारून ने जाकर फ़िरौन से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है: ‘मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे कि वे जंगल में मेरे लिये पर्व करें’।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद मोशेह तथा अहरोन गये व फ़रोह से कहा, “याहवेह, जो इस्राएल के परमेश्वर हैं, उनका कहना है, ‘मेरी प्रजा को जाने दो कि वे निर्जन प्रदेश में जाकर मेरे सम्मान में एक उत्सव मना सकें.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसके पश्चात् मूसा और हारून ने जाकर फ़िरौन से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, ‘मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि वे जंगल में मेरे लिये पर्व करें।’”