Exodus 5:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur israaeliyon men se jin saradaron ko firaun ke paarishram karanevalon ne unaka aadhaikaree ttharaya tha, unhon ne mar khai, aur un se poochha gaya, ki kya karan haai ki tum ne apanee ttharai hui intton kee ginatee ke anusar pahile kee nai kal aur aj pooree naheen karai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मिस्री दास स्वामियों ने हिब्रू कार्य—प्रबन्धक चुन रखे थे और उन्हें लोगों के काम का उत्तरदायी बना रखा था। मिस्री दास स्वामी इन कार्य—प्रबन्धकों को पीटते थे और उनसे कहते थे, “तुम उतनी ही ईंटें क्यों नहीं बनाते जितनी पहले बना रहे थे। जब तुम यह काम पहले कर सकते थे तो तुम इसे अब भी कर सकते हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएलियों के मेटों को भी, जिन्‍हें फरओ के बेगार करवाने वालों ने उन पर नियुक्‍त किया था, पीटा गया और उनसे पूछा गया, ‘जैसा तुम अब तक करते थे, वैसा निश्‍चित संख्‍या में ईंटें बनवाने के लिए कल और आज तुमने अपना काम क्‍यों नहीं किया?’
Hindi Bible HHBD
और इस्राएलियों में से जिन सरदारों को फिरौन के परिश्रम करानेवालों ने उनका अधिकारी ठहराया था, उन्हों ने मार खाई, और उन से पूछा गया, कि क्या कारण है कि तुम ने अपनी ठहराई हुई ईंटों की गिनती के अनुसार पहिले की नाई कल और आज पूरी नहीं कराई?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और इस्राएलियों में से जिन सरदारों को फ़िरौन के परिश्रम करानेवालों ने उनका अधिकारी ठहराया था, उन्होंने मार खाई और उनसे पूछा गया, “क्या कारण है कि तुम ने अपनी ठहराई हुई ईंटों की गिनती के अनुसार पहले के समान कल और आज पूरी नहीं कराई?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएलियों के ऊपर नियुक्त फ़रोह के दास-स्वामियों ने इस्राएली निरीक्षकों की पिटाई की और उनसे ईंटों की गिनती पूछते रहे!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इस्राएलियों में से जिन सरदारों को फ़िरौन के परिश्रम करानेवालों ने उनका अधिकारी ठहराया था, उन्होंने मार खाई, और उनसे पूछा गया, “क्या कारण है कि तुम ने अपनी ठहराई हुई ईंटों की गिनती के अनुसार पहले के समान कल और आज पूरी नहीं कराई?”