Exodus 5:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taubhee jitanee intten ab tak unhen bananee padtee theen utanee hee age ko bhee un se banavana, intton kee ginatee kuchh bhee n ghattana kyonaki ve alasee haain is karan yah kahakar chillate haai, ki ham jakar apane parameshvar ke liye baalidan karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु वे संख्या में अब भी उतनी ही ईंटें बनाएं जितनी वे पहले बनाते थे। वे आलसी हो गए है। यही कारण है कि वे जाने की माँग कर रहे हैं। उनके पास करने के लिए काफी काम नहीं है इसलिए वे मुझसे माँग कर रहे हैं कि मैं उन्हें उनके परमेश्वर को बलि चढ़ाने दूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जितनी ईंटें वे अब तक बनाते थे, तुम उनसे उतनी ही ईंटें बनवाना। उनकी संख्‍या कदापि कम मत करना। वे कामचोर हैं; इसलिए चिल्‍लाकर कहते हैं, “आओ हम जाकर अपने परमेश्‍वर के लिए बलि चढ़ाएँ।”
Hindi Bible HHBD
तौभी जितनी ईंटें अब तक उन्हें बनानी पड़ती थीं उतनी ही आगे को भी उन से बनवाना, ईंटों की गिनती कुछ भी न घटाना; क्योंकि वे आलसी हैं; इस कारण यह कहकर चिल्लाते हैं, कि हम जाकर अपने परमेश्वर के लिये बलिदान करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तौभी जितनी ईंटें अब तक उन्हें बनानी पड़ती थीं उतनी ही आगे को भी उनसे बनवाना, ईंटों की गिनती कुछ भी न घटाना; क्योंकि वे आलसी हैं, इस कारण यह कहकर चिल्‍लाते हैं, ‘हम जाकर अपने परमेश्‍वर के लिये बलिदान करें।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उतनी ही ईंट बनाएंगे जितनी पहले बनाते थे; इससे कम नहीं किया जायेगा; ये लोग आलसी हैं, इसलिये यहां से जाने के लिए पूछ रहे हैं, ‘हम अपने परमेश्वर के लिए बलि अर्पित कर सकें.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो भी जितनी ईंटें अब तक उन्हें बनानी पड़ती थीं उतनी ही आगे को भी उनसे बनवाना, ईंटों की गिनती कुछ भी न घटाना; क्योंकि वे आलसी हैं; इस कारण वे यह कहकर चिल्लाते हैं, ‘हम जाकर अपने परमेश्वर के लिये बलिदान करें।’