Exodus 8:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir yahova ne moosa se kaha, haroon ko agyaa de, ki too apanee lattee baddhakar boomi kee dhool par mar, jis se vah misr desh bhr men kuttkiyan ban jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा ने मूसा से कहा, “हारून से कहो कि वह अपनी लाठी उठाए और जमीन पर की धूल पर मारे। मिस्र में सर्वत्र धूल जूँएं बन जाएंगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘हारून से कहना: अपनी लाठी उठा और भूमि की धूल पर प्रहार कर जिससे समस्त मिस्र देश में भूमि की धूल मच्छर बन जाए।’
Hindi Bible HHBD
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, हारून को आज्ञा दे, कि तू अपनी लाठी बढ़ाकर भूमि की धूल पर मार, जिस से वह मि देश भर में कुटकियां बन जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “हारून को आज्ञा दे, ‘तू अपनी लाठी बढ़ाकर भूमि की धूल पर मार, जिससे वह मिस्र देश भर में कुटकियाँ बन जाएँ’।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर याहवेह ने मोशेह से कहा, “अहरोन से कहो कि वह अपनी लाठी बढ़ाए तथा ज़मीन पर मारे, ताकि पूरा मिस्र देश पिस्सुओं से भर जायें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “हारून को आज्ञा दे, ‘तू अपनी लाठी बढ़ाकर भूमि की धूल # पर मार, जिससे वह मिस्र देश भर में कुटकियाँ बन जाएँ।’”