Exodus 8:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir yahova ne moosa se kaha, bihan ko tadke uttkar firaun ke samhane khda hona, vah to jal kee or aaega, aur us se kahana, ki yahova tujh se yah kahata haai, ki meree praja ke logon ko jane de, ki ve meree upasana karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने मूसा से कहा, “सवेरे उठो और फ़िरौन के पास जाओ। फ़िरौन नदी पर जाएगा। उससे कहो कि यहोवा कह रहा है, ‘मेरे लोगों को मेरी उपासना के लिए जाने दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘तू सबेरे उठकर नील नदी की ओर जाना, और फरओ की प्रतीक्षा करना। वह वहाँ जाता है। तू उससे कहना, “प्रभु यों कहता है: मेरे लोगों को जाने दे कि वे मेरी सेवा करें।
Hindi Bible HHBD
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, बिहान को तड़के उठकर फिरौन के साम्हने खड़ा होना, वह तो जल की ओर आएगा, और उस से कहना, कि यहोवा तुझ से यह कहता है, कि मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि वे मेरी उपासना करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “सबेरे उठकर फ़िरौन के सामने खड़ा होना, वह तो जल की ओर आएगा, और उससे कहना, ‘यहोवा तुझ से यह कहता है: मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे कि वे मेरी उपासना करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर याहवेह ने मोशेह से कहा, “सुबह जल्दी उठकर फ़रोह से मिलने जाना जब वह नदी की ओर जाए तब उससे कहना, ‘याहवेह का आदेश है: मेरे लोगों को जाने दे, कि वे मेरी आराधना करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “सवेरे उठकर फ़िरौन के सामने खड़ा होना, वह तो जल की ओर आएगा, और उससे कहना, ‘यहोवा तुझ से यह कहता है, कि मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि वे मेरी उपासना करें।