Exodus 8:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us din maain goshon desh ko jis men meree praja rahatee haai alag karoonga, aur us men danson ke jhund n honge jis se too jan le ki prathvee ke beech maain hee yahova hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं इस्राएल के लोगों के साथ वैसा ही बरताव नहीं करूँगा जैसा मिस्री लोगों के साथ करुँगा। जहाँ गेशेन में मेरे लोग रहते हैं वहाँ कोई मक्खी नहीं होगी। इस प्रकार तुम जानोगे कि मैं यहोवा, इस देश में हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु उस दिन मैं गोशेन प्रदेश को, जहां मेरे लोग निवास करते हैं, पृथक् रखूंगा, जिससे वहां डांसों का आक्रमण न हो और तुझे ज्ञात हो जाए कि समस्‍त पृथ्‍वी में मैं ही प्रभु हूं।
Hindi Bible HHBD
उस दिन मैं गोशेन देश को जिस में मेरी प्रजा रहती है अलग करूंगा, और उस में डांसों के झुंड न होंगे; जिस से तू जान ले कि पृथ्वी के बीच मैं ही यहोवा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस दिन मैं गोशेन देश को जिसमें मेरी प्रजा रहती है अलग करूँगा, और उस में डांसों के झुंड न होंगे; जिससे तू जान ले कि पृथ्वी के बीच मैं ही यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘लेकिन गोशेन देश, जहां मेरी प्रजा रहती है; वहां कीट नहीं होगा, ताकि तुम्हें यह मालूम हो जाए कि मैं, याहवेह हूं, और इस देश में मेरा अधिकार है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस दिन मैं गोशेन देश को जिसमें मेरी प्रजा रहती है अलग करूँगा, और उसमें डांसों के झुण्ड न होंगे; जिससे तू जान ले कि पृथ्वी के बीच मैं ही यहोवा हूँ।