Exodus 8:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ne vaaisa hee kiya, aur firaun ke bhvan, aur usake karmachaariyon ke gharon me, aur sare misr desh men danson ke jhund ke jhund bhr gaa, aur danson ke mare vah desh nash hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतः यहोवा ने वही किया, उसने जो कहा झुण्ड की झुण्ड मक्खियाँ मिस्र में आईं। मक्खियाँ फ़िरौन के घर और उसके सभी अधिकारियों के घर में भरी थीं। मक्खियाँ पूरे मिस्र देश में भरी थीं। मक्खियाँ देश को नष्ट कर रही थीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने वैसा ही किया। डांसों के विशाल झुण्ड ने फरओ के महल और कर्मचारियों के प्रासादों पर, समस्त मिस्र देश पर आक्रमण किया। देश डांसों के कारण नष्ट हो गया।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा ने वैसा ही किया, और फिरौन के भवन, और उसके कर्मचारियों के घरों में, और सारे मि देश में डांसों के झुंड के झुंड भर गए, और डांसों के मारे वह देश नाश हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा ने वैसा ही किया, और फ़िरौन के भवन और उसके कर्मचारियों के घरों में, और सारे मिस्र देश में डांसों के झुंड के झुंड भर गए, और डांसों के मारे वह देश नष्ट हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अगले दिन याहवेह ने वही किया. फ़रोह के राजमहल में तथा उसके सेवकों के घरों को, कीटों से भर दिया. पूरा मिस्र देश कीटों के कारण नाश हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा ने वैसा ही किया, और फ़िरौन के भवन, और उसके कर्मचारियों के घरों में, और सारे मिस्र देश में डांसों के झुण्ड के झुण्ड भर गए, और डांसों के मारे वह देश नाश हुआ।