Exodus 8:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
moosa ne kaha, aeesa karana uchit naheen kyonki ham apane parameshvar yahova ke liye misriyon kee gharanait vastu balidan karengen aur yaadi ham misriyon ke dekhte unakee gharanait vastu balidan karen to kya ve ham ko patthravah n karenge?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मूसा ने कहा, “वैसा करना ठीक नहीं होगा। मिस्री सोचते हैं कि हमारे परमेश्वर यहोवा को जानवरों को मार कर बलि चढ़ाना एक भयंकर बात है। इसलिए यदि हम लोग यहाँ ऐसा करते तो मिस्री हमें देखेंगे, वे हम लोगों पर पत्थर फेकेंगे और हमें मार डालेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने कहा, ‘ऐसा करना उचित नहीं होगा। हम अपने प्रभु परमेश्वर को ऐसी बलि चढ़ाएंगे जिसे मिस्र निवासी घृणित समझते हैं। यदि हम मिस्र निवासियों द्वारा घृणित समझी जाने वाली बलि उनके सम्मुख चढ़ाएं, तो क्या वे हमें पत्थरों से नहीं मारेंगे?
Hindi Bible HHBD
मूसा ने कहा, ऐसा करना उचित नहीं; क्योंकि हम अपने परमेश्वर यहोवा के लिये मिस्त्रियों की घृणित वस्तु बलिदान करेंगें; और यदि हम मिस्त्रियों के देखते उनकी घृणित वस्तु बलिदान करें तो क्या वे हम को पत्थरवाह न करेंगे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मूसा ने कहा, “ऐसा करना उचित नहीं; क्योंकि हम अपने परमेश्वर यहोवा के लिये मिस्रियों की घृणित वस्तु बलिदान करेंगे; और यदि हम मिस्रियों के देखते उनकी घृणित वस्तु बलिदान करें तो क्या वे हम पर पथराव न करेंगे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लेकिन मोशेह ने जवाब दिया, “हम, याहवेह अपने परमेश्वर को बलि मिस्र में रहकर नहीं कर सकते हैं. यदि हम मिस्रियों के सामने बलि अर्पण करेंगे, तो क्या वे हमारा पथराव न कर देंगे?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मूसा ने कहा, “ऐसा करना उचित नहीं; क्योंकि हम अपने परमेश्वर यहोवा के लिये मिस्रियों की घृणित वस्तु बलिदान करेंगे; और यदि हम मिस्रियों के देखते उनकी घृणित वस्तु बलिदान करें तो क्या वे हमको पथरवाह न करेंगे?