Exodus 8:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
firaun ne kaha, maain tum ko jangal men jane doonga ki tum apane parameshvar yahova ke liye jangal men baalidan karo keval bahut door n jana, aur mere liye binatee karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए फ़िरौन ने कहा, “मैं तुम लोगों को जाने दूँगा और मरूभूमि में तुम लोगों के यहोवा परमेश्वर को बलियाँ भेंट करने दूँगा। किन्तु तुम लोगों को ज्यादा दूर नहीं जाना होगा। अब तुम जाओ और मेरे लिए प्रार्थना करो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फरओ ने कहा, ‘मैं तुम्हें जाने दूंगा कि तुम अपने प्रभु परमेश्वर को निर्जन प्रदेश में बलि चढ़ाओ। परन्तु तुम अधिक दूर न जाना। तुम मेरे लिए निवेदन करो।’
Hindi Bible HHBD
फिरौन ने कहा, मैं तुम को जंगल में जाने दूंगा कि तुम अपने परमेश्वर यहोवा के लिये जंगल में बलिदान करो; केवल बहुत दूर न जाना, और मेरे लिये बिनती करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फ़िरौन ने कहा, “मैं तुम को जंगल में जाने दूँगा कि तुम अपने परमेश्वर यहोवा के लिये जंगल में बलिदान करो; केवल बहुत दूर न जाना, और मेरे लिये विनती करो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फ़रोह ने उत्तर दिया, “ठीक है, मैं तुम्हें जाने देता हूं, कि तुम निर्जन प्रदेश में जाकर याहवेह, अपने परमेश्वर को बलि चढ़ाओ, लेकिन बहुत दूर न जाना. वहां मेरे लिए भी प्रार्थना करना.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फ़िरौन ने कहा, “मैं तुम को जंगल में जाने दूँगा कि तुम अपने परमेश्वर यहोवा के लिये जंगल में बलिदान करो; केवल बहुत दूर न जाना, और मेरे लिये विनती करो।”