Exodus 8:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab moosa ne kaha, sun, maain tere pas se bahar jakar yahova se binatee karoonga ki danson ke jhund tere, aur tere karmachaariyo, aur praja ke pas se kal hee door hon par firaun age ko kapatt karake hamen yahova ke liye baalidan karane ko jane dene ke liye naheen n kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा ने कहा, “देखो, मैं जाऊँगा और यहोवा से प्रार्थना करूँगा कि कल वे तुम से, तुम्हारे लोगों से और तुम्हारे अधिकारियों से मक्खियों को हटा ले। किन्तु तुम लोग यहोवा को बलियाँ भेंट करने से मत रोको।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने कहा, ‘देखिए मैं आपके पास से बाहर जा रहा हूं। मैं प्रभु से निवेदन करूंगा कि वह कल आपके पास से, आपके कर्मचारियों और आपकी प्रजा के पास से डांसों के दल दूर करे। पर आप मुझे पुन: धोखा न दें और कृपया, इस्राएलियों को प्रभु के लिए बलि चढ़ाने दें।’
Hindi Bible HHBD
तब मूसा ने कहा, सुन, मैं तेरे पास से बाहर जाकर यहोवा से बिनती करूंगा कि डांसों के झुंड तेरे, और तेरे कर्मचारियों, और प्रजा के पास से कल ही दूर हों; पर फिरौन आगे को कपट करके हमें यहोवा के लिये बलिदान करने को जाने देने के लिये नाहीं न करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा ने कहा, “सुन, मैं तेरे पास से बाहर जाकर यहोवा से विनती करूँगा कि डांसों के झुंड तेरे, और तेरे कर्मचारियों, और प्रजा के पास से कल ही दूर हों; पर फ़िरौन आगे को कपट करके हमें यहोवा के लिये बलिदान करने को जाने देने के लिये मना न करे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुन मोशेह ने उत्तर दिया, “अब मैं यहां से जा रहा हूं. और मैं याहवेह से बिनती करूंगा, कि कीटों को फ़रोह, उसके सेवकों तथा उसकी प्रजा से दूर कर दें; ऐसा न हो कि फ़रोह वापस चालाकी से प्रजा को रोकने की कोशिश करे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा ने कहा, “सुन, मैं तेरे पास से बाहर जाकर यहोवा से विनती करूँगा कि डांसों के झुण्ड तेरे, और तेरे कर्मचारियों, और प्रजा के पास से कल ही दूर हों; पर फ़िरौन आगे को कपट करके हमें यहोवा के लिये बलिदान करने को जाने देने के लिये मना न करे।”