Exodus 8:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur neel nadee menddhkon se bhr jaaegee, aur ve tere bhvan me, aur tere bichhaune par, aur tere karmachariyon ke gharon me, aur teree praja par, varan tere tandooron aur kattautiyon men bhee chaddh jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नील नदी मेढ़कों से भर जाएगी। वे नदी से निकलेंगे और तुम्हारे घरों में घुसेंगे। वे तुम्हारे सोने के कमरों और तुम्हारे बिछौनों में होंगे। मेढ़क तुम्हारे अधिकारियों के घरों में, रसोई में और तुम्हारे पानी के घड़ों में होंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नील नदी में मेंढकों के झुण्ड के झुण्ड भर जाएंगे। वे तेरे महल और शयनागार में, तेरी शय्या पर, तेरे कर्मचारियों और तेरी प्रजा के घरों में, तेरे तन्दूरों और आटा गूंधने के पात्रों पर चढ़ जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
और नील नदी मेंढ़कों से भर जाएगी, और वे तेरे भवन में, और तेरे बिछौने पर, और तेरे कर्मचारियों के घरों में, और तेरी प्रजा पर, वरन तेरे तन्दूरों और कठौतियों में भी चढ़ जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और नील नदी मेंढकों से भर जाएगी, और वे तेरे भवन में, और तेरे बिछौने पर, और तेरे कर्मचारियों के घरों में, और तेरी प्रजा पर वरन् तेरे तन्दूरों और कठौतियों में भी चढ़ जाएँगे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नील नदी मेंढकों से भर जाएगी, मेंढक नदी में से निकलकर तुम्हारे घरों में, तुम्हारे बिछौनों पर, तुम्हारे सेवकों के घरों में और पूरी प्रजा के घरों में भी भर जाएंगे—यहां तक कि तुम्हारे तंदूरों में तथा तुम्हारे आटा गूंथने के बर्तनों में भी भर जायेंगे!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और नील नदी मेंढकों से भर जाएगी, और वे तेरे भवन में, और तेरे बिछौने पर, और तेरे कर्मचारियों के घरों में, और तेरी प्रजा पर, वरन् तेरे तन्दूरों और कठौतियों में भी चढ़ जाएँगे।