Exodus 8:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab moosa ne firaun se kaha, itanee bat par to mujh par tera ghamand rahe, ab maain tere, aur tere karmachaariyo, aur praja ke nimitt kab binatee karoo, ki yahova tere pas se aur tere gharon men se menddhkon ko door kare, aur ve keval neel nadee men paae jaaen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा ने फिरौन से कहा, “मुझे यह बताएँ कि आप कब चाहते हैं कि मेंढ़क चले जाएँ। मैं आपके लिए, आपके लोगों के लिए तथा आपके अधिकारियों के लिए प्रार्थना करूँगा। तब मेंढ़क आपको और आपके घरों को छोड़ देंगे। मेंढ़क केवल नदी में रह जाएँगे। आप कब चाहते है कि मेंढ़क चले जाएं?।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने फरओ से कहा, ‘कृपया मुझे आदेश दीजिए कि आपके लिए, आपके कर्मचारियों और आपकी प्रजा के लिए, कब निवेदन करूं जिससे मेंढक आपके पास से एवं आपके महल से नष्ट हो जाएं, और वे केवल नील नदी में शेष रहें?’
Hindi Bible HHBD
तब मूसा ने फिरौन से कहा, इतनी बात पर तो मुझ पर तेरा घमंड रहे, अब मैं तेरे, और तेरे कर्मचारियों, और प्रजा के निमित्त कब बिनती करूं, कि यहोवा तेरे पास से और तेरे घरों में से मेंढकों को दूर करे, और वे केवल नील नदी में पाए जाएं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा ने फ़िरौन से कहा, “इतनी बात के लिए तू मुझे आदेश दे कि अब मैं तेरे और तेरे कर्मचारियों, और प्रजा के निमित्त कब विनती करूँ, कि यहोवा तेरे पास से और तेरे घरों में से मेंढकों को दूर करे, और वे केवल नील नदी में पाए जाएँ?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने फ़रोह को उत्तर दिया, “तुम ही मुझे बताओ कि कब मैं आपके लिये प्रार्थना करूं कि ये मेंढक तुम्हारे तथा तुम्हारे घरों से निकल जाएं और सिर्फ नील नदी में रह जाएं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा ने फ़िरौन से कहा, “इतनी बात के लिये तू मुझे आदेश दे कि अब मैं तेरे, और तेरे कर्मचारियों, और प्रजा के निमित्त कब विनती करूँ, कि यहोवा तेरे पास से और तेरे घरों में से मेंढकों को दूर करे, और वे केवल नील नदी में पाए जाएँ?”