Exodus 9:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yahova ne moosa se kaha, firon ke pas jakar kah, ki ibiryon ka parameshvar yahova tujh se is prakar kahata haai, ki meree praja ke logon ko jane de, ki meree upasana karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा ने मूसा से कहा फ़िरौन के पास जाओ और उससे कहो, “हिब्रू लोगों का परमेश्वर यहोवा कहता है, ‘मेरी उपासना के लिए मेरे लोगों को जाने दो।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘फरओ के पास जा; तू उससे कहना, “इब्रानियों का परमेश्‍वर प्रभु यों कहता है: मेरी प्रजा को जाने दे कि वे मेरी सेवा करें।
Hindi Bible HHBD
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, फिरोन के पास जाकर कह, कि इब्रियों का परमेश्वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है, कि मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि मेरी उपासना करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “फ़िरौन के पास जाकर कह, ‘इब्रियों का परमेश्‍वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है: मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे कि मेरी उपासना करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर परमेश्वर ने मोशेह से कहा, “जाकर फ़रोह को यह बता दो, ‘इब्रियों के परमेश्वर याहवेह ने यह कहा है, “मेरी प्रजा को यहां से जाने दो, ताकि वे मेरी वंदना कर सकें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “फ़िरौन के पास जाकर कह, ‘इब्रियों का परमेश्वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है, कि मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि मेरी उपासना करें।