Exodus 9:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova israaeliyon ke pashuuon men aur misriyon ke pashuuon men aeesa antar karega, ki jo israaeliyon ke haain un men se koi bhee n marega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा इस्राएल के जानवरों के साथ मिस्र के जानवरों से भिन्न बरताव करेगा। इस्राएल के लोगों का कोई जानवर नहीं मरेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु प्रभु इस्राएलियों के पशुओं और मिस्र निवासियों के पशुओं के मध्य भेद करेगा जिससे इस्राएलियों का एक भी पशु नहीं मरेगा।” ’
Hindi Bible HHBD
और यहोवा इस्राएलियों के पशुओं में और मिस्त्रियों के पशुओं में ऐसा अन्तर करेगा, कि जो इस्राएलियों के हैं उन में से कोई भी न मरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यहोवा इस्राएलियों के पशुओं में और मिस्रियों के पशुओं में ऐसा अन्तर करेगा कि जो इस्राएलियों के हैं उनमें से कोई भी न मरेगा’।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह मिस्रियों के पशुओं में महामारी फैलायेंगे, लेकिन इस्राएल के पशुओं को कुछ नहीं होगा—जिसके कारण इस्राएल वंश के एक भी पशु की मृत्यु न होगी.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यहोवा इस्राएलियों के पशुओं में और मिस्रियों के पशुओं में ऐसा अन्तर करेगा कि जो इस्राएलियों के हैं उनमें से कोई भी न मरेगा।’”