Ezekiel 1:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
unake samhane ke mukhon ka roop manushy ka sa tha aur un charon ke dahinee or ke mukh sinh ke se, bai or ke mukh baail ke se the, aur charon ke peechhe ke mukh ukab pakshaee ke se the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर एक प्राणी के चार मुख थे। सामने की ओर उनका चेहरा मनुष्य का था। दायीं ओर सिंह का चेहरा था। बांयी ओर बैल का चेहरा था और पीछे की ओर उकाब का चेहरा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चारों के चेहरे का रूप इस प्रकार था: प्रत्‍येक प्राणी का चेहरा सामने की ओर मनुष्‍य के समान था, दाहिनी ओर सिंह का था, और बायीं ओर बैल का तथा पीछे की ओर गरुड़ का।
Hindi Bible HHBD
उनके साम्हने के मुखों का रूप मनुष्य का सा था; और उन चारों के दहिनी ओर के मुख सिंह के से, बाई ओर के मुख बैल के से थे, और चारों के पीछे के मुख उकाब पक्षी के से थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनके सामने के मुखों का रूप मनुष्य का सा था और उन चारों के दाहिनी ओर के मुख सिंह के से, बाईं ओर के मुख बैल के से थे, और चारों के पीछे के मुख उकाब पक्षी के से थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनका मुंह इस प्रकार दिखता था: चारों में से हर एक का एक मुंह मनुष्य का था, और दाहिने तरफ हर एक का मुंह सिंह का, और बायें तरफ हर एक मुंह बैल का; और हर एक का एक गरुड़ का मुंह भी था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनके सामने के मुखों का रूप मनुष्य का सा था; और उन चारों के दाहिनी ओर के मुख सिंह के से, बाईं ओर के मुख बैल के से थे, और चारों के पीछे के मुख उकाब पक्षी के से थे।