Ezekiel 1:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jeebadhaariyon ke roop angaron aur jalate huae paleeton ke saman dikhai dete the, aur vah ag jeevadhaariyon ke beech idhar udhr chalatee firatee hui bada prakash detee rahee aur us ag se bijalee nikalatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हर एक प्राणी इस प्रकार दिखता था। उन प्राणियों के बीच के स्थान में जलती हुई कोयले की आग सी दिख रही थी। यह आग छोटे—छोटे मशालों की तरह उन प्राणियों के बीच चल रही थी। आग बड़े प्रकाश के साथ चमक रही थी और बिजली की तरह कौंध रही थी!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चारों जीवधारियों के मध्‍य में आग के जलते हुए अंगारों के समान कुछ था। वह जलती हुई मशाल के समान जीवधारियों के बीच यहाँ-वहाँ घूम रहा था। आग धधक रही थी, और उससे बिजली निकल रही थी।
Hindi Bible HHBD
और जीबधारियों के रूप अंगारों और जलते हुए पलीतों के समान दिखाई देते थे, और वह आग जीवधारियों के बीच इधर उध्र चलती फिरती हुई बड़ा प्रकाश देती रही; और उस आग से बिजली निकलती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जीवधारियों के रूप अंगारों और जलती हुई मशालों के समान दिखाई देते थे, और वह आग जीवधारियों के बीच इधर उधर चलती फिरती हुई बड़ा प्रकाश देती रही; और उस आग से बिजली निकलती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन जीवित प्राणियों का रूप आग के जलते कोयलों या मशालों के समान था. वह आग प्राणियों के बीच इधर-उधर खसक रही थी; यह चमकीला था, और इससे बिजली चमक रही थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जीवधारियों के रूप अंगारों और जलते हुए मशालों के समान दिखाई देते थे, और वह आग जीवधारियों के बीच इधर-उधर चलती-फिरती हुई बड़ा प्रकाश देती रही; और उस आग से बिजली निकलती थी।