Ezekiel 1:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jeevadhaariyon ke siron ke upar akashmandl sa kuchh tha jo barfa kee nai bhyanak reeati se chamakta tha, aur vah unake siron ke upar faaila hua tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
प्राणियों के सिर के ऊपर एक आश्चर्यजनक चीज थी। यह एक उल्टे कटोरे की सी थी। कटोरा बर्फ की तरह स्वच्छ था!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन जीवधारियों के सिर के ऊपर आकाश-मण्डल के समान कुछ था, जो भय उत्पन्न करनेवाला स्फटिक के समान चमक रहा था। वह उनके सिर पर फैला हुआ था।
Hindi Bible HHBD
जीवधारियों के सिरों के ऊपर आकाश्मण्डल सा कुछ था जो बर्फ की नाई भयानक रीति से चमक्ता था, और वह उनके सिरों के ऊपर फैला हुआ था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जीवधारियों के सिरों के ऊपर आकाश–मण्डल सा–कुछ था जो बर्फ के समान भयानक रीति से चमकता था, और वह उनके सिरों के ऊपर फैला हुआ था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सजीव प्राणियों के सिर के ऊपर जो फैला हुआ था, वह गुम्बज के समान दिखता था, और स्फटिक के समान चमक रहा था, और अद्भुत था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जीवधारियों के सिरों के ऊपर आकाशमण्डल सा कुछ था जो बर्फ के समान भयानक रीति से चमकता था, और वह उनके सिरों के ऊपर फैला हुआ था।