Ezekiel 1:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usakee mano kamar se lekar upar kee or mujhe jhlakaya hua peetal sa dikhai pada, aur usake bheetar aur charon or ag see dikhai padtee thee fir us manushy kee kamar se lekar neeche kee or bhee mujhe kuchh ag see dikhai padtee thee aur usake charon or prakash tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने उसे उसकी कमर से ऊपर देखा। वह तप्त—धातु कि तरह दिखा। उसके चारों ओर ज्वाला सी फूट रही थी! मैंने उसे उसकी कमर के नीचे देखा। यह आग की तरह दिखा जो उसके चारों ओर जगमगा रही थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझे ऐसा दिखाई दिया मानो उसकी कमर से ऊपर की ओर का हिस्सा चमकाया हुआ पीतल है, और उसके भीतर और बाहर मानो आग धधक रही है। आकृति का जो भाग कमर के सदृश था, उसके नीचे अग्नि थी। मनुष्य की आकृति के चारों ओर प्रभा-मण्डल था।
Hindi Bible HHBD
और उसकी मानो कमर से लेकर ऊपर की ओर मुझे झलकाया हुआ पीतल सा दिखाई पड़ा, और उसके भीतर और चारों ओर आग सी दिखाई पड़ती थी; फिर उस मनुष्य की कमर से लेकर नीचे की ओर भी मुझे कुछ आग सी दिखाई पड़ती थी; और उसके चारों ओर प्रकाश था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसकी कमर से लेकर ऊपर की ओर मुझे मानो झलकाया हुआ पीतल–सा दिखाई पड़ा, और उसके भीतर और चारों ओर आग–सी दिखाई पड़ती थी; फिर उस मनुष्य की कमर से लेकर नीचे की ओर भी मुझे कुछ आग–सी दिखाई पड़ती थी; और उसके चारों ओर प्रकाश था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने देखा कि उसके कमर से ऊपर वह चमकते धातु की तरह दिखता था, मानो वह आग से भरा हो, और उसके कमर से नीचे वह आग के समान दिखता था, और वह चमकते प्रकाश से घिरा हुआ था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसकी मानो कमर से लेकर ऊपर की ओर मुझे झलकाया हुआ पीतल सा दिखाई पड़ा, और उसके भीतर और चारों ओर आग सी दिखाई देती थी; फिर उस मनुष्य की कमर से लेकर नीचे की ओर भी मुझे कुछ आग सी दिखाई देती थी; और उसके चारों ओर प्रकाश था।