Ezekiel 10:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahova ka tej karoobon ke upar se uttkar bhvan kee devaddhee par a gaya aur badal bhvan men bhr gaya aur vah angan yahova ke tej ke prakash se bhr gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा का तेज करुब (स्वर्गदूत) से अलग होकर मन्दिर के द्वार पर चला गया। तब बादल मन्दिर में भर गया और यहोवा के तेज की प्रखर ज्योति पूरे आँगन में भर गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसी क्षण प्रभु का तेज करूबों के पास से भवन की ड्‍योढ़ी में चला गया, और सम्‍पूर्ण भवन बादल से ढक गया। आंगन प्रभु के तेज के प्रकाश से भर गया।
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा का तेज करूबों के ऊपर से उठकर भवन की डेवढ़ी पर आ गया; और बादल भवन में भर गया; और वह आंगन यहोवा के तेज के प्रकाश से भर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा का तेज करूबों के ऊपर से उठकर भवन की डेवढ़ी पर आ गया; और बादल भवन में भर गया; और वह आँगन यहोवा के तेज के प्रकाश से भर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह का तेज करूबों के ऊपर से उठा और मंदिर के डेवढ़ी पर आ गया. मंदिर बादल से भरा हुआ था और आंगन याहवेह के तेज के चमक से भरा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा का तेज करूबों के ऊपर से उठकर भवन की डेवढ़ी पर आ गया; और बादल भवन में भर गया; और वह आँगन यहोवा के तेज के प्रकाश से भर गया।