Ezekiel 10:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab us ne san ke vasr pahine huae purush ko ghoomanevale pahiyon ke bheetar karoobon ke beech men se ag lene kee agyaa dee, tab vah unake beech men jakar aek paahiye ke pas khda hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने सन के वस्त्र पहने हुए व्यक्ति को आदेश दिया था। परमेश्वर ने उसे “तूफानी—बादल” में घुसने के लिये कहा और करुब (स्वर्गदूतों) के बीच से कुछ अंगारे लेने को कहा। इसलिये वह व्यक्ति तूफानी—बादल में घुस गया और गोल चक्रों में से एक के सहारे खड़ा हो गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने सूती वस्त्र पहिने हुए लिपिक को आदेश दिया, ‘करूबों के मध्य से, घूमते हुए पहियों के बीच से अंगारे उठा।’ लिपिक तुरन्त भीतर चला गया, और एक पहिए के पास खड़ा हो गया।
Hindi Bible HHBD
जब उस ने सन के वस्त्रा पहिने हुए पुरूष को घूमनेवाले पहियों के भीतर करूबों के बीच में से आग लेने की आज्ञा दी, तब वह उनके बीच में जाकर एक पहिये के पास खड़ा हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उसने सन के वस्त्र पहिने हुए पुरुष को घूमनेवाले पहियों के भीतर करूबों के बीच में से आग लेने की आज्ञा दी, तब वह उनके बीच में जाकर एक पहिये के पास खड़ा हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब याहवेह ने मलमल के कपड़े पहने हुए व्यक्ति को आज्ञा दी, “करूबों के नीचे चक्कों के बीच से आग ले लो,” तो वह व्यक्ति गया और एक पहिये के बाजू में खड़ा हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब उसने सन के वस्त्र पहने हुए पुरुष को घूमनेवाले पहियों के भीतर करूबों के बीच में से आग लेने की आज्ञा दी, तब वह उनके बीच में जाकर एक पहिये के पास खड़ा हुआ।