Ezekiel 10:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab karoobon ke beech se aek karoob ne apana hath baddhakar, us ag men se jo karoobon ke beech men thee, kuchh uttakar san ke vasr paahine huae purush kee mutthee men de dee aur vah use lekar bahar chala gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
करुब (स्वर्गदूतों) में से एक ने अपना हाथ बढ़ाया और करुब (स्वर्गदूतों) के क्षेत्र के बीच से कुछ अंगारे लिये। उसने अंगारों को उस व्यक्ति के हाथों में रख दिया और वह व्यक्ति वहाँ से चला गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब करूबों में से एक ने उस आग की ओर अपना हाथ बढ़ाया, जो करूबों के मध्य में थी। उसने कुछ अंगारे उठाए और सूती वस्त्र पहिने हुए लिपिक के हाथ पर रख दिए। लिपिक अंगारे लेकर बाहर चला गया।
Hindi Bible HHBD
तब करूबों के बीच से एक करूब ने अपना हाथ बढ़ाकर, उस आग में से जो करूबों के बीच में थी, कुछ उठाकर सन के वस्त्रा पहिने हुए पुरूष की मुट्ठी में दे दी; और वह उसे लेकर बाहर चला गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब करूबों के बीच से एक करूब ने अपना हाथ बढ़ाकर, उस आग में से जो करूबों के बीच में थी, कुछ उठाकर सन के वस्त्र पहिने हुए पुरुष की मुट्ठी में दे दी; और वह उसे लेकर बाहर चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब करूबों में से एक ने अपने बीच की आग की तरफ अपना हाथ बढ़ाया और उसमें से कुछ आग लेकर मलमल के कपड़े पहने व्यक्ति के हाथों में रख दिया, जो उसे लेकर बाहर चला गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब करूबों के बीच से एक करूब ने अपना हाथ बढ़ाकर, उस आग में से जो करूबों के बीच में थी, कुछ उठाकर सन के वस्त्र पहने हुए पुरुष की मुट्ठी में दे दी; और वह उसे लेकर बाहर चला गया।