Ezekiel 11:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu too un se kah, prabhu yahova yon kahata haai ki maain ne tum ko door door kee jaatiyon men basaya aur desh desh men titara-abitar kar diya to haai, taubhee jin deshaen men tum aae huae ho, un men maain svayan tumhare liye thode din tak pavitrasthan ttharoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये उन लोगों से यह सब कहो: हमारा स्वामी यहोवा, कहता है, “यह सत्य है कि मैंने अपने लोगों को बहुत दूर के देशों में जाने को विवश किया। मैंने ही उनको बहुत से देशों में बिखेरा और मैं अन्य देशों में उन के लिये थोड़े समय का पवित्र स्थान ठहरुँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए तू उनसे कह, “स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: यद्यपि मैने तुमको तुम्‍हारे देश से निकालकर अन्‍य राष्‍ट्रों में बसाया है, तुम्‍हें अन्‍य देशों में बिखेर दिया है, तथापि तुम अन्‍य जातियों में रहते हुए भी वहां कुछ समय के लिए मेरी आराधना कर सकते हो ।”
Hindi Bible HHBD
परन्तु तू उन से कह, प्रभु यहोवा यों कहता है कि मैं ने तुम को दूर दूर की जातियों में बसाया और देश देश में तितर- बितर कर दिया तो है, तौभी जिन देशों में तुम आए हुए हो, उन में मैं स्वयं तुम्हारे लिये थोड़े दिन तक पवित्रास्थान ठहरूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु तू उन से कह, ‘प्रभु यहोवा यों कहता है: मैं ने तुम को दूर दूर की जातियों में बसाया और देश देश में तितर–बितर कर दिया है, तौभी जिन देशों में तुम आए हुए हो, उन में मैं स्वयं तुम्हारे लिये थोड़े दिन तक पवित्रस्थान ठहरूँगा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये यह कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: यद्यपि मैंने उन्हें बहुत दूर के जनताओं के बीच भेजकर विभिन्‍न देशों में बिखेर दिया है, तौभी मैं उनके लिए उन देशों में, जहां वे गये हैं, थोड़े समय के लिये आश्रय-स्थल बना रहा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु तू उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है कि मैंने तुम को दूर-दूर की जातियों में बसाया और देश-देश में तितर-बितर कर दिया तो है, तो भी जिन देशों में तुम आए हुए हो, उनमें मैं स्वयं तुम्हारे लिये थोड़े दिन तक पवित्रस्थान ठहरूँगा।’