Ezekiel 11:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye, un se kah, prabhu yahova yon kahata haai, ki maain tum ko jaati jati ke logon ke beech se battoroonga, aur jin deshaen men tum titara-abitar kiae gaae ho, un men se tum ko ikattha karoonga, aur tumhen israaael kee boomi doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये तुम्हें उन लोगों के कहना चाहिए कि उनका स्वामी यहोवा, उन्हें वापस लाएगा। मैंने तुम्हें, बहुत से देशों में बिखेर दिया है। किन्तु मैं तुम लोगों को एक साथ इकट्ठा करुँगा और उन राष्ट्रों से तुम्हें वापस लाऊँगा। मैं इस्राएल का प्रदेश तुम्हें वापस दूँगा
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इतना ही नहीं, तू कहना, “स्वामी-प्रभु यों कहता है: मैं तुम्हें उन कौमों के मध्य से एकत्र करूंगा। जिन देशों में मैंने तुम्हें बिखेर दिया है, वहां से मैं तुम्हें निकालूंगा, और तुम्हें इस्राएल देश फिर दूंगा।”
Hindi Bible HHBD
इसलिये, उन से कह, प्रभु यहोवा यों कहता है, कि मैं तुम को जाति जाति के लोगों के बीच से बटोरूंगा, और जिन देशों में तुम तितर- बितर किए गए हो, उन में से तुम को इकट्ठा करूंगा, और तुम्हें इस्राएल की भूमि दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये, उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यों कहता है: मैं तुम को जाति जाति के लोगों के बीच से बटोरूँगा, और जिन देशों में तुम तितर–बितर किए गए हो, उनमें से तुम को इकट्ठा करूँगा, और तुम्हें इस्राएल की भूमि दूँगा।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये उनसे कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं तुम्हें जनताओं के बीच से इकट्ठा करूंगा और मैं तुम्हें उन देशों से वापस लाऊंगा, जहां तुम तितर-बितर किए गये हो, और मैं फिर से तुम्हें इस्राएल देश वापस दे दूंगा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए, उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है, कि मैं तुम को जाति-जाति के लोगों के बीच से बटोरूँगा, और जिन देशों में तुम तितर-बितर किए गए हो, उनमें से तुम को इकट्ठा करूँगा, और तुम्हें इस्राएल की भूमि दूँगा।’