Ezekiel 12:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye un se kah, pabhu yahova yon kahata haai, maain is kahavat ko band karoonga aur yah kahavat israaael par fir n chalegee. aur too un se kah ki vah din nikatt a gaya haai, aur darshan kee sab baten pooree hone par haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उन लोगों से कहो कि तुम्हारा स्वामी यहोवा तुम्हारी इस कहावत का पढ़ना बन्द कर देगा। वे इस्राएल के बारे में वे बातें कभी भी नहीं कहेंगे। अब वे यह कहावत सुनाएंगे: ‘विपत्ति शीघ्र आएगी। दर्शन घटित होंगे।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए तू उनसे कह: “स्वामी-प्रभु यों कहता है, अब मैं इस कहावत का अन्त कर दूंगा, और लोग इस्राएल देश में फिर कभी इसका प्रयोग नहीं करेंगे।” तू उनसे यह कहना: “दिन समीप आ गए, और प्रत्येक दर्शन की बातें पूरी होंगी।
Hindi Bible HHBD
इसलिये उन से कह, पभु यहोवा यों कहता है, मैं इस कहावत को बन्द करूंगा; और यह कहावत इस्राएल पर फिर न चलेगी। और तू उन से कह कि वह दिन निकट आ गया है, और दर्शन की सब बातें पूरी होने पर हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये उन से कह, ‘प्रभु यहोवा यों कहता है: मैं इस कहावत को बन्द करूँगा; और यह कहावत इस्राएल पर फिर न चलेगी।’ तू उन से कह कि वह दिन निकट आ गया है, और दर्शन की सब बातें पूरी होने पर हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अतः उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं इस कहावत का अंत करनेवाला हूं, और वे फिर कभी इस्राएल में इस कहावत का प्रयोग नहीं करेंगे.’ उनसे कहो, ‘वे दिन निकट हैं जब हर एक दर्शन पूरा होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है: मैं इस कहावत को बन्द करूँगा; और यह कहावत इस्राएल पर फिर न चलेगी।’ और तू उनसे कह कि वह दिन निकट आ गया है, और दर्शन की सब बातें पूरी होने पर हैं।