Ezekiel 12:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so too din ko unake dekhte huae bandhauai ke saman kee nai apana saman nikalana, aur tab too sanjh ko bandhauai men janevale ke saman unake dekhte huae utt jana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“दिन के समय तुम अपना सामान इस प्रकार बाहर ले जाओ कि लोग तुम्हें देखते रहें। तब शाम को ऐसा दिखावा करो, कि तुम दूर देश में एक बन्दी की तरह जा रहे हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार, तू दिन के समय उनकी आंखों के सामने अपना सामान बांध लेना, मानो यह निष्कासन का सामान है। और जैसे लोग सामान लादकर निष्कासन में जाते हैं, वैसे ही तू संध्या समय उनकी आंखों के सामने अपने निवास-स्थान से निकल कर जाना।
Hindi Bible HHBD
सो तू दिन को उनके देखते हुए बंधुआई के सामान की नाई अपना सामान निकालना, और तब तू सांझ को बंधुआई में जानेवाले के समान उनके देखते हुए उठ जाना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये तू दिन को उनके देखते हुए बँधुआई के सामान के समान अपना सामान निकालना, और तब तू साँझ को बँधुआई में जानेवाले के समान उनके देखते हुए उठ जाना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दिन के समय, उनके देखते में बंधुवाई के लिये तैयार अपने सामान को बाहर ले आओ. तब शाम के समय, जब वे देख रहे हों, तब ऐसे जाओ जैसे लोग बंधुवाई में जाते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए तू दिन को उनके देखते हुए बँधुआई के सामान को निकालना, और तब तू साँझ को बँधुआई में जानेवाले के समान उनके देखते हुए उठ जाना।