Ezekiel 13:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki ha, kyonki unhon ne shaantai haai, aeesa kahakar meree praja ko bahakaya he jab ki shaaantai naheen haai aur isaaliye ki jab koi bheet banata haai tab ve usakee kachchee lesai karate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उन झूठे नबियों ने बार—बार मेरे लोगों से झूठ बोला। नबियों ने कहा कि शान्ति रहेगी और वहाँ कोई शान्ति नहीं है। लोगों को दीवारें दृढ़ करनी है और युद्ध की तैयारी करनी हैं। किन्तु वे टूटी दीवारों पर लेप की एक पतली तह चढ़ा रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ झूठे नबियो, तुमने, हां तुमने, मेरे निज लोगों को बहकाया है। तुम कहते हो, “शान्ति है” जबकि कहीं शान्ति है ही नहीं। लोग दीवार खड़ी करते हैं, तो मानो तुम उस पर लीपा-पोती करते हो!
Hindi Bible HHBD
क्योंकि हां, क्योंकि उन्हों ने "शान्ति है", ऐसा कहकर मेरी प्रजा को बहकाया हे जब कि शान्ति नहीं है; और इसलिये कि जब कोई भीत बनाता है तब वे उसकी कच्ची लेसाई करते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि, हाँ, क्योंकि उन्होंने ‘शान्ति है’, ऐसा कहकर मेरी प्रजा को बहकाया है जब कि शान्ति नहीं है; और इसलिये कि जब कोई दीवार बनाता है तब वे उसकी कच्ची लेसाई करते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘क्योंकि वे मेरे लोगों को यह कहकर भटकाते हैं, “सब ठीक है,” जबकि कुछ भी ठीक नहीं होता, और फिर जब एक कमजोर दीवार बनाई जाती है, तो वे उस पर चूना पोत देते हैं,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि हाँ, क्योंकि उन्होंने ‘शान्ति है’, ऐसा कहकर मेरी प्रजा को बहकाया है जबकि शान्ति नहीं है; और इसलिए कि जब कोई दीवार बनाता है तब वे उसकी कच्ची पुताई करते हैं।