Ezekiel 13:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is reeati jis bheet par tum ne kachchee lesai kee haai, use maain ddha doonga, varan mittee men milaunga, aur usakee nev khul jaaegee aur jab vah giregee, tab tum bhee usake neeche dabakar nash hoge aur tum jan loge ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम लेप दीवार पर चढ़ाते हो। किन्तु मैं पूरी दीवार को नष्ट कर दूँगा। मैं इसे धराशायी कर दूँगा। दीवार तुम पर गिरेगी और तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ नबियो, जिस दीवार की तुमने लिपाई-पुताई की है, उसको मैं धूल में मिला दूंगा। मैं उसकी नींव तक उखाड़ दूंगा। जब वह गिरेगी तब तुम भी उस में दब कर मर जाओगे। तब तुम्हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।
Hindi Bible HHBD
इस रीति जिस भीत पर तुम ने कच्ची लेसाई की है, उसे मैं ढा दूंगा, वरन मिट्टी में मिलाऊंगा, और उसकी नेव खुल जाएगी; और जब वह गिरेगी, तब तुम भी उसके नीचे दबकर नाश होगे; और तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस रीति जिस दीवार पर तुम ने कच्ची लेसाई की है, उसे मैं ढा दूँगा, वरन् मिट्टी में मिलाऊँगा, और उसकी नींव खुल जाएगी; और जब वह गिरेगी, तब तुम भी उसके नीचे दबकर नष्ट होगे; और तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उस दीवार को तोड़ डालूंगा, जिस पर तुमने चूना पोता है और इसे मिट्टी में मिला दूंगा ताकि इसकी नीव खाली पड़ी रहे. जब यह गिरेगी, तो तुम भी इसके साथ नाश हो जाओगे; और तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस रीति जिस दीवार पर तुम ने कच्ची पुताई की है, उसे मैं ढा दूँगा, वरन् मिट्टी में मिलाऊँगा, और उसकी नींव खुल जाएगी; और जब वह गिरेगी, तब तुम भी उसके नीचे दबकर नाश होंगे; और तुम जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।