Ezekiel 13:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is reeati maain bheet aur usakee kachchee lesai karanevale donon par apanee jalajalahatt poorn reeti se bhdkaunga fir tum se kahoonga, n to bheet rahee,aur n usake lesanevale rahe,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं, दीवार और उस पर लेप चढ़ाने वालों के विरुद्ध अपना क्रोध दिखाना समाप्त कर दूँगा। तब मैं कहूँगा, ‘अब कोई दीवार नहीं है और अब कोई मज़दूर इस पर लेप चढ़ाने वाला नहीं हैं।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार मैं दीवार पर, और उसको पोतनेवाले नबियों पर अपना क्रोध उतारूंगा। तब मैं तुमसे पूछूंगा, “कहां गई तुम्‍हारी दीवार, और कहां गए उसको पोतनेवाले?”
Hindi Bible HHBD
इस रीति मैं भीत और उसकी कच्ची लेसाई करनेवाले दोनों पर अपनी जलजलाहट पूर्ण रीति से भड़काऊंगा; फिर तुम से कहूंगा, न तो भीत रही,और न उसके लेसनेवाले रहे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस रीति मैं दीवार और उसकी कच्‍ची लेसाई करनेवाले दोनों पर अपनी जलजलाहट पूर्ण रीति से भड़काऊँगा; फिर तुम से कहूँगा, न तो दीवार रही, और न उसके लेसनेवाले रहे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार मेरा कोप उस दीवार पर और उन पर भड़केगा, जिन्होंने उस पर चूना पोत दिया था. तब मैं तुमसे कहूंगा, “दीवार नष्ट हो गई और वैसे ही वे भी नष्ट हो गये, जिन्होंने इस पर चूना पोत दिया था,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस रीति मैं दीवार और उसकी कच्ची पुताई करनेवाले दोनों पर अपनी जलजलाहट पूर्ण रीति से भड़काऊँगा; फिर तुम से कहूँगा, न तो दीवार रही, और न उसके लेसनेवाले रहे,