Ezekiel 13:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
arthata israaael ke ve bhvishyadvkta jo yarooshalem ke vishay men bhavishyadanee karate aur unakee shaaantai ka darshan batate the, parantu prabhu yahova kee yah vanee haai, ki shaaantai haai hee naheen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ये सब कुछ इस्राएल के झूठे नबियों के लिये होगा। वे नबी यरूशलेम के लोगों से बातचीत करते हैं। वे नबी कहते हैं कि शान्ति होगी, किन्तु कोई शान्ति नहीं हैं।” मेरे स्वामी यहोवा ने उन बातों को कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये इस्राएल के नबी यरूशलेम के कुशल-मंगल की नबूवत करते थे। ये यरूशलेम की शान्‍ति के दर्शन देखते थे, जबकि वहां शान्‍ति थी ही नहीं। स्‍वामी-प्रभु की यही वाणी है।
Hindi Bible HHBD
अर्थात् इस्राएल के वे भविष्यद्वक्ता जो यरूशलेम के विषय में भविष्यद्वाणी करते और उनकी शान्ति का दर्शन बताते थे, परन्तु प्रभु यहोवा की यह वाणी है, कि शान्ति है ही नहीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् इस्राएल के वे भविष्यद्वक्‍ता जो यरूशलेम के विषय में भविष्यद्वाणी करते और उनकी शान्ति का दर्शन बताते थे, परन्तु प्रभु यहोवा की यह वाणी है, कि शान्ति है ही नहीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अर्थात् इस्राएल के वे भविष्यवक्ता नष्ट हो गये, जो येरूशलेम के विषय में भविष्यवाणी करते और उसकी शांति का दर्शन देखते थे, जबकि वहां किसी भी प्रकार की शांति नहीं थी, परम प्रधान याहवेह की यह घोषणा है.” ’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् इस्राएल के वे भविष्यद्वक्ता जो यरूशलेम के विषय में भविष्यद्वाणी करते और उनकी शान्ति का दर्शन बताते थे, परन्तु प्रभु यहोवा की यह वाणी है, कि शान्ति है ही नहीं।