Ezekiel 13:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan prabhu yahova tum se yon kahata haai, dekho, maain tumhare un taakiyon ke virud hoo, jinake dara tum praanon ka aher karatee ho, isaaliye jinhen tum aher kar karake udatee ho unako maain tumharee banh par se chheenakar unako chhuda doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए यहोवा और स्वामी तुमसे यह कहता है: तुम उन कपड़े के “बाजूबन्दो” को लोगों को जाल में फँसाने के लिये बनाती हो—किन्तु मैं उन लोगों को स्वतन्त्र करूँगा। मैं तुम्हारी भुजाओं से उन “बाजूबन्दों” को फाड़ फेंकूँगा और लोग तुमसे स्वतन्त्र हो जाएंगे। वे जाल से मुक्त पक्षियों की तरह होंगे!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इसलिए स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: तुम जिन ताबीजों के माध्‍यम से प्राणियों का शिकार करती हो, मैं, उनके विरुद्ध हूं। मैं उनको, तुम्‍हारे भुजबन्‍धों को, बाहों से उतरवा लूंगा, और प्राणियों को तुम्‍हारे जाल से मुक्‍त कर पंछी की तरह उड़ा दूंगा।
Hindi Bible HHBD
इस कारण प्रभु यहोवा तुम से यों कहता है, देखो, मैं तुम्हारे उन तकियों के विरूद्व हूं, जिनके द्वारा तुम प्राणों का अहेर करती हो, इसलिये जिन्हें तुम अहेर कर करके उड़ाती हो उनको मैं तुम्हारी बांह पर से छीनकर उनको छुड़ा दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस कारण प्रभु यहोवा तुम से यों कहता है: देखो, मैं तुम्हारे उन तकियों के विरुद्ध हूँ, जिनके द्वारा तुम प्राणों का अहेर करती हो, इसलिये जिन्हें तुम अहेर कर करके उड़ाती हो उनको मैं तुम्हारी बाँह पर से छीनकर उनको छुड़ा दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं तुम्हारे जादू के उन ताबीज़ों के विरुद्ध हूं जिससे तुम लोगों को चिड़िया की तरह फंसाती हो; मैं तुम्हारे बांह के उन ताबीज़ों को तोड़ डालूंगा; मैं उन लोगों को स्वतंत्र कर दूंगा, जिन्हें तुम चिड़ियों की तरह फंसाती हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस कारण प्रभु यहोवा तुम से यह कहता है, देखो, मैं तुम्हारे उन तकियों के विरुद्ध हूँ, जिनके द्वारा तुम प्राणों का अहेर करती हो, इसलिए जिन्हें तुम अहेर कर करके उड़ाती हो उनको मैं तुम्हारी बाँह पर से छीनकर उनको छुड़ा दूँगा।