Ezekiel 13:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain tumhare sir ke buka ko faadkar apanee praja ke logon ko numhare hath se chhudaunga, aur age ko ve tumhare vash men n rahenge ki tum unaka aher kar sako tab tum jan logee ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं उन “बाजूबन्दों” को फाड़ डालूँगा और अपने लोगों को तुम्हारी शक्ति से बचाऊँगा। वे लोग तुम्हारे जाल से भाग निकलेंगे और तुम समझ जाओगी कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुम्हारे बुरके नोंचकर फेंक दूंगा, और अपने निज लोगों को तुम्हारे हाथ से मुक्त करूंगा। वे फिर कभी तुम्हारे हाथों का शिकार नहीं बनेंगे। तब तुम्हें ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।
Hindi Bible HHBD
मैं तुम्हारे सिर के बुक को फाड़कर अपनी प्रजा के लोगों को नुम्हारे हाथ से छुड़ाऊंगा, और आगे को वे तुम्हारे वश में न रहेंगे कि तुम उनका अहेर कर सको; तब तुम जान लोगी कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तुम्हारे सिर के बुर्के को फाड़कर अपनी प्रजा के लोगों को तुम्हारे हाथ से छुड़ाऊँगा, और आगे को वे तुम्हारे वश में न रहेंगे कि तुम उनका अहेर कर सको; तब तुम जान लोगी कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हारे घूंघट को भी फाड़ दूंगा और अपने लोगों को तुम्हारे हाथ से बचाऊंगा, और वे फिर कभी तुम्हारे वश में न होंगे. तब तुम जानोगी कि मैं याहवेह हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तुम्हारे सिर के बुर्के को फाड़कर अपनी प्रजा के लोगों को तुम्हारे हाथ से छुड़ाऊँगा, और आगे को वे तुम्हारे वश में न रहेंगे कि तुम उनका अहेर कर सको; तब तुम जान लोगी कि मैं यहोवा हूँ।