Ezekiel 13:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve log jo kahate haai, yahova kee yah vanee haai, unhon ne bhavee ka vyarth aur jootta dava kiya haai aur tab bhee yah asha dilai ki yahova yah vachan poora karega taubhee yahova ne unhen naheen bheja.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘झूठे नबियों ने कहा, कि उन्होंने दर्शन देखा है। उन्होंने अपना जादू किया और कहा कि घटनाएँ होंगी, किन्तु उन्होंने झूठ बोला। उन्होंने कहा कि यहोवा ने उन्हें भेजा किन्तु उन्होंने झूठ बोला। वे अपने झूठ के सत्य होने की प्रतीक्षा अब तक कर रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ नबियो, तुमने झूठी भविष्यवाणी की, और तुम झूठा शकुन विचार कर कहते रहे, “प्रभु यह कहता है” जबकि मैंने तुमको भेजा ही नहीं था। तुम मुझसे आशा करते हो कि मैं तुम्हारी झूठी भविष्यवाणी को पूरा करूं?
Hindi Bible HHBD
वे लोग जो कहते हैं, यहोवा की यह वाणी है, उन्हों ने भावी का व्यर्थ और झूठा दावा किया है; और तब भी यह आशा दिलाई कि यहोवा यह वचन पूरा करेगा; तौभी यहोवा ने उन्हें नहीं भेजा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे लोग जो कहते हैं, ‘यहोवा की यह वाणी है,’ उन्होंने भावी का व्यर्थ और झूठा दावा किया है; और तब भी यह आशा दिलाई कि यहोवा यह वचन पूरा करेगा; तौभी यहोवा ने उन्हें नहीं भेजा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके दर्शन और उनके भविष्य की बातें झूठी हैं. यद्यपि याहवेह ने उन्हें नहीं भेजा है, फिर भी वे कहते हैं, “याहवेह की यह घोषणा है,” और आशा करते हैं कि याहवेह उनकी भविष्यवाणी को पूरा करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे लोग जो कहते हैं, ‘यहोवा की यह वाणी है,’ उन्होंने दर्शन का व्यर्थ और झूठा दावा किया है; और तब भी यह आशा दिलाई कि यहोवा यह वचन पूरा करेगा #; तो भी यहोवा ने उन्हें नहीं भेजा।