Ezekiel 14:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to chahe use men ve teen purush ho, taubhee prabhu yahova kee yah vanee haai, mere jeevan kee saugandha, n ve putraen ko or n puatraiyon ko bacha sakenge ve hee akele bachenge parantu desh ujad ho jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि नूह, दानिय्येल और अय्यूब वहाँ रहे होते तो मैं उन तीनों अच्छे व्यक्तियों को बचा लेता। वे तीनों व्यक्ति स्वयं अपना जीवन बचा सकते हैं। किन्तु मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूँ कि वे अन्य लोगों का जीवन नहीं बचा सकते यहाँ तक कि अपने पुत्र—पुत्रियों का जीवन भी नहीं। वह बुरा देश नष्ट कर दिया जाएगा!” मेरे स्वामी यहोवा ने यह सब कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो यदि नूह, दानिएल और अय्यूब, ये तीन धार्मिक व्यक्ति भी वहां होते, तो वे अपने धार्मिक आचरण के कारण केवल अपने ही प्राण बचा पाते, अपने पुत्रों और पुत्रियों के नहीं। मेरे जीवन की सौगन्ध! केवल धार्मिक व्यक्ति ही बचेंगे, और सम्पूर्ण देश नष्ट हो जाएगा।’ स्वामी-प्रभु की यही वाणी है।
Hindi Bible HHBD
तो चाहे उसे में वे तीन पुरूष हों, तौभी प्रभु यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, न वे पुत्रों को ओर न पुत्रियों को बचा सकेंगे; वे ही अकेले बचेंगे; परन्तु देश उजाड़ हो जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो चाहे उसमें वे तीन पुरुष हों, तौभी प्रभु यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, न वे पुत्रों को और न पुत्रियों को बचा सकेंगे, वे ही अकेले बचेंगे; परन्तु देश उजाड़ हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तो, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है कि मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, चाहे यदि ये तीनों व्यक्ति भी वहां होते, तो वे अपने खुद के बेटे-बेटियों को भी बचा न पाते. वे अकेले ही बचते, पर देश उजाड़ हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो चाहे उसमें वे तीन पुरुष हों, तो भी प्रभु यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, न वे पुत्रों को और न पुत्रियों को बचा सकेंगे; वे ही अकेले बचेंगे; परन्तु देश उजाड़ हो जाएगा।