Ezekiel 14:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki prabhu yahova yon kahata haai, maain yarooshalem par apane charon dand pahunchaunga, arthata talavar, akal, dushtt jantu aur maree, jin se manushy aur pashu sab us men se nash hon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मेरे स्वामी यहोवा ने कहा, “इसलिये सोचो कि यरूशलेम के लिये यह कितना बुरा होगा, मैं उस नगर के विरुद्ध उन चारों दण्डों को भेजूँगा! मैं शत्रु—सेना, भूखमरी, महामारी और जंगली उस नगर के विरुद्ध भेजूँगा। मैं उस देश से सभी लोगों और जानवरों को निकाल बाहर करूँगा!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: मैं यरूशलेम नगर को दण्‍ड देने के लिए उस पर चार विपत्तियां भेजूंगा: शत्रु की तलवार, अकाल, खूंखार पशु और महामारी। ये चारों विपत्तियां वहां से मनुष्‍य और पशु दोनों को नष्‍ट कर देंगी।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि प्रभु यहोवा यों कहता है, मैं यरूशलेम पर अपने चारों दण्ड पहुंचाऊंगा, अर्थात् तलवार, अकाल, दुष्ट जन्तु और मरी, जिन से मनुष्य और पशु सब उस में से नाश हों।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“क्योंकि प्रभु यहोवा यों कहता है: मैं यरूशलेम पर अपने चारों दण्ड पहुँचाऊँगा, अर्थात् तलवार, अकाल, दुष्‍ट जन्तु और मरी, जिनसे मनुष्य और पशु सब उसमें से नष्‍ट हों।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: कितनी दयनीय स्थिति होगी जब मैं येरूशलेम पर ये चार प्रकार के दंड लाऊंगा—तलवार, अकाल, जंगली जानवर और महामारी, ताकि इसके लोग और उनके जानवर मारे जाएं!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“क्योंकि प्रभु यहोवा यह कहता है: मैं यरूशलेम पर अपने चारों दण्ड पहुँचाऊँगा, अर्थात् तलवार, अकाल, दुष्ट जन्तु और मरी, जिनसे मनुष्य और पशु सब उसमें से नाश हों।