Ezekiel 14:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so israaael ke gharane se kah, prabhu yahova yon kahata he, firo aur apanee mooraton ko peett ke peechhe karo aur apane sab gharaanait kamon se munh modo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इसलिए इस्राएल के परिवार से यह सब कहो। उनसे कहो, ‘मेरा स्वामी यहोवा कहता है। मेरे पास वापस आओ और अपनी गन्दी देवमूर्तियों को छोड़ दो। उन भयंकर असत्य देवताओं से मुख मोड़ लो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इसलिए, तू इस्राएली कुल से यह बोल: स्‍वामी-प्रभु यों कहता है, ओ इस्राएली कुल! पश्‍चात्ताप करो। अपनी घृणित मूर्तियों से मुंह मोड़ो और अपने घृणित कार्यों को छोड़ो। ओ इस्राएल के वंशजो, मेरी ओर लौटो।
Hindi Bible HHBD
सो इस्राएल के घराने से कह, प्रभु यहोवा यों कहता हे, फिरो और अपनी मूरतों को पीठ के पीछे करो; और अपने सब घृणित कामों से मुंह मोड़ो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इसलिये इस्राएल के घराने से कह, प्रभु यहोवा यों कहता है: फिरो और अपनी मूरतों को पीठ के पीछे करो; और अपने सब घृणित कामों से मुँह मोड़ो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये इस्राएल के लोगों से कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: पश्चात्ताप करो! अपने मूर्तियों से दूर होकर अपने सब घृणित कार्यों को छोड़ दो!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इसलिए इस्राएल के घराने से कह, प्रभु यहोवा यह कहता है: फिरो और अपनी मूर्तियाँ को पीठ के पीछे करो; और अपने सब घृणित कामों से मुँह मोड़ो।