Ezekiel 15:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah to indhan banakar ag men jhonkee jatee haai usake donon sire ag se jal jate, aur usake beekh ka bhag bhsm ho jata haai, kya vah kisee bhee kam kee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लोग उस लकड़ी को केवल आग में डालते हैं। कुछ सूखी लकड़ियाँ सिरों से जलना आरम्भ करती है, बीच का भाग आग से काला पड़ जाता है। किन्तु लकड़ी पूरी तरह नहीं जलती। क्या तुम उस जली लकड़ी से कोई चीज बना सकते हो
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नहीं, मानव, अंगूर-लता की लकड़ी केवल आग में जलाने के काम आती है। आग उसके दोनों छोरों को भस्म कर देती, और उसका बीच का भाग अधजला रह जाता है। बता, क्या वह किसी काम में आ सकती है?
Hindi Bible HHBD
वह तो ईन्धन बनाकर आग में झोंकी जाती है; उसके दोनों सिरे आग से जल जाते, और उसके बीख् का भाग भस्म हो जाता है, क्या वह किसी भी काम की है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह तो ईंधन बनाकर आग में झोंकी जाती है; उसके दोनों सिरे आग से जल जाते, और उसके बीच का भाग भस्म हो जाता है, क्या वह किसी भी काम की है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और जब इसे आग में ईंधन के रूप में डाला जाता है और इसके दोनों छोर आग से जल जाते हैं और बीच का भाग झुलस जाता है, तब क्या वह किसी काम का रह जाती है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह तो ईंधन बनाकर आग में झोंकी जाती है; उसके दोनों सिरे आग से जल जाते, और उसके बीच का भाग भस्म हो जाता है, क्या वह किसी भी काम की है?