Ezekiel 15:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain un se viruddh hoonga, aur ve aek ag men se nikalakar fir doosaree ag ka indhan ho jaaenge aur jab maain un se vimukh hoonga, tab tum log jan loge ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं उन लोगों को दण्ड दूँगा। किन्तु कुछ लोग उन लकड़ियों की तरह होंगे जो पूरी तरह नहीं जलतीं, उन्हें दण्ड दिया जाएगा, किन्तु वे पूरी तरह नष्ट नहीं किये जाएंगे। तुम देखोगे कि मैं इन लोगों को दण्ड दूँगा और तुम समझोगे कि मैं यहोवा हूँ!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं उनसे मुंह फेर लूंगा और उन पर मेरी क्रोधाग्‍नि भड़केगी। यदि वे आग से बच निकलेंगे, तो भी आग उन को भस्‍म कर देगी। जब मैं क्रोध में उनसे विमुख हूंगा, तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।
Hindi Bible HHBD
मैं उन से विरूद्ध हूंगा, और वे एक आग में से निकलकर फिर दूसरी आग का ईन्धन हो जाएंगे; और जब मैं उन से विमुख हूंगा, तब तुम लोग जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उनके विरुद्ध हूँगा, और वे एक आग में से निकलकर फिर दूसरी आग का ईंधन हो जाएँगे; और जब मैं उनसे विमुख हूँगा, तब तुम लोग जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं अपना मुंह उनके विरुद्ध करूंगा. यद्यपि वे आग से बचकर निकल आये हैं, फिर भी आग ही उन्हें जलाकर नष्ट कर देगी. और जब मैं अपना मुंह उनके विरुद्ध करूंगा, तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं उनके विरुद्ध होऊँगा, और वे एक आग में से निकलकर फिर दूसरी आग का ईंधन हो जाएँगे #; और जब मैं उनसे विमुख होऊँगा, तब तुम लोग जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।